अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। ग्राम सूरजपुर महनवा में समाज सेवी रामकुमार शर्मा के आवास पर ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें सभी ने पत्थरबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि सेना पर हमला करने वालों को माफ नहीं करना चाहिए। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। देश के गृहमंत्री द्वारा पत्थरबाजों के खिलाफ मुकदमे माफ करने की बात गलत है। देश की सुरक्षा में लगे जवानों पर पत्थर मारने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसमें हरिदत्त शर्मा, देवेंद्र शर्मा, मास्टर सोहन पाल, मास्टर सुरेश, रमेश चंद शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो