बागपत। बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने अपने जीजा के साथ ही निकाह कर लिया। युवती 25 मई को घर से लापता हो गई । परिजनों ने जीजा के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । सोमवार को युवती हाईकोर्ट के आदेश लेकर थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि उसने मुजफ्फरनगर जनपद के उमरपुर गांव निवासी जीजा इमरान से निकाह कर लिया है। हाईकोर्ट में रिट दायर कर सुरक्षा की गुहार लगाई। हाईकोर्ट ने बिनौली थाना पुलिस को युवती की सुरक्षा करने के आदेश दिए हैं।