555 बच्चों और 143 गर्भवती महिलाओं का हुआ टीकाकरण
मेरठ। ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार तक 58 सत्रों का आयोजन कर 555 बच्चों और 143 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जा चुका है। शाम को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजकुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। इसमें उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा शर्मा, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर गुप्ता, डॉ. रजत गर्ग, प्रवीन कौशिक, राजकुमार शर्मा, सचिन कुमार और बब्बन शुक्ल उपस्थित रहे। डॉ. अनिल कुमार ने लल्लापुरा के सत्रों का भी भ्रमण किया। अभियान 25 मई तक चलेगा।