फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीसी में कट लगाकर की जा रही चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एबीसी केबल में कट लगाकर बिजली चोरी
विज्ञापन

मेरठ। बिजली चोरी रोकने के लिए डाले गए एबीसी केबल में भी कट लगाकर बिजली चोरी की जा रही है। विद्युत वितरण खंड तृतीय के क्षेत्र में मंगलवार को चलाए गए बिजली चोरी पकड़ों अभियान में दर्जनों लोगों के घर जाकर कनेक्शन चेक किए गए। इसमें आठ उपभोक्ताओं के यहां बिजली चोरी होते मिली। पीवीवीएनएल के एमडी आशुतोष निरंजन ने बताया कि लक्ष्मणपुरी निवासी जोगेंद्र, अर्जुन, रशीद नगर निवासी मोबीन, जाहिद, रईश, तारापुरी निवासी इरशाद, और उमरदराज के यहां एबीसी केबल काटकर बिजली चोरी पकड़ी गई। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। एमडी ने बताया कि सर्वाधिक बिजली चोरी वाले क्षेत्रों में घर-घर कनेक्शन चेक करने का आठ दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान एक मई से शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें