फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनाक्रोश रैली में भारी संख्या में जाएंगे कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। 29 अप्रैल को रामलीला ग्राउंड दिल्ली में होने जा रही कांग्रेस की जनाक्रोश रैली में मेरठ से भी भारी संख्या में कांग्रेसी जाएंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विनोद मोघा और महानगर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा किशनी ने बताया कि शनिवार को बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर रैली की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में पदाधिकारियों को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बताया कि रैली में पचास से ज्यादा बसें और सौ से ज्यादा कार जाएंगी। मोदी सरकार के खिलाफ की जा रही जनाक्रोश रैली एतिहासिक होगी। बैठक में कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष शबी खान, वरिष्ठ नेता चौधरी यशपाल सिंह, यूसुफ कुरैशी, नसीम कुरैशी, युगांश राणा, रोहित गुर्जर, हरिकिशन वर्मा, अखिल कौशिक, शिवदत्त शर्मा, मनोज त्यागी, जयकरण, वसी अहमद रिजवी, योगी जाटव, नईम राणा, संजीव आनंद, सतीश शर्मा, राजेंद्र जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें