फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धापुरी में पानी की आपूर्ति न होने से परेशान हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। श्रद्धापुरी में पानी की समस्या को लेकर लोग परेशान हैं। श्रद्धापुरी आवासीय कल्याणकारी समिति के सचिव केके शर्मा ने बताया कि कॉलोनी के सेक्टर 1, 2 व 9 में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। करीब चार साल पूर्व एमडीए ने उक्त सेक्टरों में पानी की सप्लाई के लिए टंकी का निर्माण कराया था, लेकिन टंकी नगर निगम को हैंडओवर नहीं हुई। टंकी का पंप जर्जर हो चुका था। इसकी शिकायत की, लेकिन उसे रिपेयर नहीं कराया। उल्टा जल निगम ने दूसरा बोरिंग कर दिया। जिसके चालू होने में करीब 20 दिन लगेंगे। उक्त सेक्टरों में जल आपूर्ति के लिए सेक्टर 4 की टंकी का पानी डायवर्ट कर दिया, लेकिन पानी काफी कम आता है। इंद्रवीर सिंह, सुरेश भारद्वाज, जयवीर सिंह, आरपी सिंह आदि ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नगर निगम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें