चांदीनगर (बागपत)। पूरणपुर नवादा गांव में श्मशान घाट बनवाने को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। बताया कि लोगों ने कहा कि गांव मे श्मशान घाट न होने के कारण लोगों को हिंडन नदी के किनारे शवों का अंतिम संस्कार करना पड़ता है। बारिश के मौसम में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थायी श्मशान घाट बन जाए तो इसका लाभ मिलेगा। जन प्रतिनिधियों से भी इसकी मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने डीएम से कार्रवाई करने की मांग की है। इसमें मोहित पांचाल, मुकेश शर्मा, सचिन पंडित, सतीश प्रजापति, दीपक भाटी, अनिल शर्मा, नितीन शर्मा, दीपक शर्मा, मनोज कुमार मौजूद रहे।