बच्चों ने नृत्य कर मन मोहा
मेरठ। संगीत समाज म्यूजिक कॉलेज व एसएस पब्लिक स्कूल में सोमवार को वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया। इसमें कलर्स ऑफ लाइफ थीम पर छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। आयोजन का शुभारंभ संगीत समाज के अध्यक्ष प्रकाश मित्तल ने किया। रीना व वंदना ने सरस्वती वंदना सुनाई। बच्चों ने नृत्य व नाटिका का मंचन किया। आयोजन का मुख्य आकर्षण कथक नृत्य व जय हो गीत पर नृत्य रहा। संस्था के अध्यक्ष प्रकाश मित्तल, ट्रेजरार नरेश मित्तल, महामंत्री अतुल चंद्र वैश्य, मंत्री विपिन अग्रवाल, करुणेश हालन, हृदेश शर्मा, ललित मोहन, डॉ. केके शर्मा उपस्थित रहे। विद्यालय की प्राचार्या निशा भटनागर व वंदना रस्तोगी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। संचालन वंदना, रीना एवं वंदना रस्तोगी ने किया।