मेरठ। करन क्रिकेट एकेडमी में अंडर-14 क्रिकेट चैंपियनशिप में सोमवार को नीलकंठ एकेडमी ने करन ग्रीन एकेडमी को चार विकेट से हराया। नीलकंठ ने टास जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले खेलते हुए करन ग्रीन ने 20 ओवरों में 165 रनों का लक्ष्य रखा। अंकित ने 40, अंशुल ने 38, प्रशांत ने 37 रन बनाए। जवाब में उतरी नीलकंठ एकेडमी 18 ओवरों में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर सेमीफाइनल में पहुंच गई। जैद ने 40, सार्थक ने 37 रन बनाए। सलाउद्दीन, विनीत और वंश को दो-दो विकेट मिले। कोच अतहर अली ने बताया कि प्रतियोगिता के लीग मैच आज खेले जाएंगे।