फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह से लापता का नहीं चला पता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपीनगर से दो माह से लापता युवक को तलाशने के लिए पुलिस ने कुछ नहीं किया। बेटे की तलाश में बूढ़ी मां दर-बदर भटक रही है।
विज्ञापन

नई बस्ती, टीपी नगर निवासी 23 वर्षीय नीरज फैक्ट्री में मजदूरी करता था। 30 अक्तूबर की रात वो घर से निकला था। लेकिन लौटा नहीं। परिजनों ने हर जगह तलाश की। मगर कहीं पता नहीं लगा। टीपी नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस आज तक उसे तलाश नहीं पाई। नीरज की मां मुन्नी ने बताया कि बेटे की तलाश में वो खुद आसपास के जिलों में चक्कर लगा रही हैं। लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही। नीरज के लापता होने से परिवार चलाने पर भी संकट आ गया है। मुन्नी ने बताया कि तीन बेटियों और उनका खर्चा नीरज ही चला रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें