पोस्टर प्रतियोगिता में हिना रही प्रथम
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे के वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में मतदाता जागरूकता दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्राचार्य डॉ. कमला अग्रवाल मतदान का सही प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। अन्य जानकारियां दी। प्रतियोगिता में हिना प्रथम, ज्योति पंवार द्वितीय, रश्मि पाठक तीसरे स्थान पर रही। सांत्वना पुरस्कार अंजली शर्मा को मिला। शिल्पा वर्मा, निर्मला देवी, डॉ. शमा परवीन, वंदना राघव, ममता चौधरी, कीर्ति गोयल, राखी जिंदल, सुमन शर्मा, संजय सैनी का सहयोग रहा।