बागपत। आंगनबाड़ियों की सरकार ने मांगे नहीं मानी है। आठ जनवरी तक उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया । इसके बाद दोबारा से आंदोलन किया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष गिरीश कुमार पांडेय ने संघ को निर्देश दिए कि 16 जनवरी तक संघ के सदस्य काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। 17 जनवरी को श्रम संगठनों के संयुक्त आह्वान पर देश व्यापारी एक दिवसीय हड़ताल में भागीदारी करेंगे। इसके बाद आंदोलन का कार्यक्रम घोषित होगा।