छत से गिरकर घायल हुए छात्र की मौत
मेरठ। गांवड़ी गांव निवासी कृष्णपाल सिंह अपने 11 वर्षीय बेटे सोनू को लेकर शनिवार को मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल में हुई सीएम की सभा में पहुंचे थे। वहां जगह न मिलने के कारण वह दिल्ली रोड स्थित एक मार्केट की छत पर जाकर सभा देखने लगा। कृष्णपाल ने बताया कि इस दौरान उनका बेटा सोनू छत से गिर गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सोनू गांव के ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता था। वह इकलौता था। थानाध्यक्ष परतापुर रघुराज सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार किया है।