फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में लघु उद्योग की पूंजी पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
लघु उद्योग की पूंजी पर चर्चा
विज्ञापन

मेरठ। रोडवेज चैंबर भवन में बैठक आयोजित की गई। इसमें बैंक द्वारा लघु उद्योगों को जो पूंजी उपलब्ध कराई जाती है उसके बारे में विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि इस संबंध में केंद्रीय वित्त मंत्री को अवगत कराया जाएगा। अध्यक्षता करते हुए चैंबर के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, महामंत्री सर्वेश कुमार सर्राफ एवं संयोजक सुरेंद्र प्रताप ने पत्र के माध्यम से वित्त मंत्री को अवगत कराया कि बैंक द्वारा लघु उद्योगों को जो पूंजी उपलब्ध कराई जाती है उस पर वह 11.5 प्रतिशत से 12 प्रतिशत तक ब्याज वसूल कर रहे हैं जो कि बहुत अधिक है। लघु उद्यमी पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने वित्त मंत्री से मांग की है कि बैंकों द्वारा कम ब्याज से देश में लघु उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा। गिरीश मोहन गुप्ता, राकेश रस्तोगी, अरुण कुमार, अशोक गर्ग, नरेंद्र अग्रवाल, डॉ. सुबोध गर्ग, मयूर मित्तल, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें