ट्रांसफार्मर से कासिमपुर खेड़ी में 16 बीघा ईख जली
रमाला (बागपत)। कासिमपुर खेड़ी गांव में ट्रांसफार्मर में तेज धमाके के बाद निकली चिंगारी से 16 बीघा ईख की फसल जल गई। इससे किसानों में भगदड़ मच गई। किसानों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ थाने में तहरीर दी। इस घटना से ओमप्रकाश, धर्मवीर, कृष्णपाल की चार-चार, पवन कुमार और जय कुमार की दो-दो बीघे ईख की फसल जल गई। पीड़ितों को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा है।