मेरठ। संजीवनी महिला संस्था की सदस्याओं ने स्वच्छता जागरूकता शिविर लगाया। आयोजन सोमवार को कनोहर लाल महिला स्कूल साकेत में हुआ। शुभारंभ संस्था की संरक्षिका कमला जैन ने किया। डॉ. सीमा जैन ने छात्राओं को जीवन में स्वच्छता क ा महत्व बताया। छात्राओं को उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी। रेशु अग्रवाल व लीना शर्मा ने टिप्स दिए। स्कूल प्रिंसिपल आशा अग्निहोत्री ने आभार जताया। क्लब अध्यक्ष निशी जैन, पारुल बंसल, बीना अग्रवाल, प्रीति, शरण रस्तोगी, चारुल, पमपम, मधु मित्तल, कामना, रेशु, किरन, बीना जैन आदि मौजूद रहीं।