तेंदुए की गुर्राहट से दहशत में आए किसान
चांदीनगर (बागपत)। खट्टा प्रह्लादपुर गांव के किसानों को रविवार शाम खेत में तेदुएं की गुर्राहट सुनाई दी। इससे किसान डर गए और अपने गांव लौट आए। बाद में दोनों गांव के किसान लाठी-डंडे लेकर खेत में पहुंचे और तेदुएं को तलाश किया,लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इससे किसान दहशत में हैं। वे अपने खेत में जाने से भी कतरा रहे हैं।