हादसे में महिला अधिवक्ता बाल-बाल बची
बागपत। अधिवक्ता सुधा रानी कार में सवार होकर शहर के राष्ट्रवंदना चौक के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इसमें अधिवक्ता बाल-बाल बची। उनके शोर मचाने पर लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी चालक की धुनाई कर दी। बाद में पुलिस ने किसी तरह बीच बचाव कराया।