मेरठ। समाजवादी पार्टी सूबे में विद्युत दरों में वृद्धि का विरोध करने की तैयारी कर रही है। इसके चलते जिला एवं महानगर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर धरना देंगे। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह का कहना है कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तब से महंगाई आसमान छू रही है। इस पर बिजली के दाम बढ़ाना जनता की कमर तोड़ना है। लिहाजा समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से इसका विरोध करेगी और बढ़ी बिजली दरों को वापस लेने की मांग करेगी।