फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएयू छात्र संघ चुनाव की संभावित तिथि तय

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव की संभावित तिथि तय
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को कुलपति की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। इसमें सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में छात्र संघ चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी करने की संभावित तिथि 8 दिसंबर तय की गई। वहीं नामांकन की 11 और नाम वापस लेने की तिथि 12 दिसंबर तय की गई। मतदान की तिथि 15 दिसंबर रखी गई है। बताया कि उसी दिन मतगणना सहित चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। छात्र संघ चुनाव के लिए सांख्यिकी विभाग के प्रो. हरे कृष्णा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। बैठक के दौरान प्रतिकुलपति प्रो. एचएस सिंह, प्रो. वीर सिंह, प्रो. वाई विमला, प्रो. संजीव शर्मा, प्रो. आरके सोनी, प्रो. पीके शर्मा, प्रो. सुधीर शर्मा, प्रो. जितेंद्र ढाका, प्रो. जयमाला, प्रो. वीरपाल, डॉ. असलम जमशेदपुरी, डॉ. एसएस गौरव, कुलसचिव दीपचंद, और वित्त अधिकारी अनिल अग्रवाल मौजूद रहे।
खास बात
15 दिसंबर को होगा चुनाव, उसी दिन आएगा परिणाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें