फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने किया ट्रेड फेयर का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। मवाना रोड स्थित शांति निकेतन विद्यापीठ एवं सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने दिल्ली में लगे 37वें ट्रेड फेयर का बुधवार को भ्रमण किया। छात्रों ने जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, झारखंड आदि के स्टालों पर जाकर संस्कृति और सभ्यता को जाना। इतना ही नहीं वहां की मुख्य वस्तुओं से भी रूबरू हुए। ट्रेड फेयर की थीम स्टार्टअप-स्टैंडअप है। छात्रों ने जर्मनी, थाईलैंड, चीन, पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया आदि देशों के मुख्य उद्योग, कार्यशैली और परिधान आदि के बारे में जानकारी हासिल की। दिल्ली के आर्ट म्यूजियम में छात्र चित्रमयी दुनिया में खो गए। छात्रों ने इको फ्रेंडली एवं ऊर्जा के नवीनीकरण की तकनीक को समझा। प्रधानाचार्या विभा गुप्ता, निधि मलिक ने इस तरह के भ्रमण को छात्रों के लिए लाभकारी बताया। वहीं, निदेशक विशाल जैन ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें