गौरव डागर ने भाला फेंक में जीता गोल्ड
बागपत। जनपद गाजियाबाद में 14 से 16 नवंबर तक चली राष्ट्रीय भाला फेंक प्रतियोगिता में नौरोजपुर के गौरव डागर ने गोल्ड मेडल जीता। इसकी सूचना मिलते ही गांव में खुशी का माहौल है। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने गौरव का स्वागत किया। गौरव के पिता हरेंद्र फौजी ने बताया 25 नवंबर से नेपाल में शुरू होने वाली साउथ एशियन गेम्स के लिए गौरव का चयन हुआ है। 23 नवंबर को नेपाल के लिए रवाना होगा। शाम तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। राजवीर प्रधान, विकास, सत्तू, सुरेंद्र, गजेंद्र, सोमपाल, अंकित, पिंटू ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।