इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में गीता ने दर्ज कराया नाम
मेरठ। मेरठ की गीता गोयल ने एशिया के टॉप 100 में नाम दर्ज कराया है। वह इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में फूलों से 100 मोर बनाकर व लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में फूलों से 125 मोर बनाकर अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। मोदीपुरम निवासी गीता गोयल गृहिणी हैं। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित ऑनलाइन पत्रिका में गीता की कहानी को प्रकाशित किया जा चुका है। इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स की ओर से रविवार को सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम दिल्ली में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में गीता को वियतनाम के डेलीगेशन ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। एशिया के दो हजार रिकॉर्ड होल्डर्स में 100 रिकॉर्ड होल्डर्स को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। जिसमें गीता गायेल का नाम भी शामिल है। गीता के पति डॉ. अंबुज गोयल इंजीनियर, बेटा धवल गोयल ने उन्हें बधाई दी।