आठ गांवों को मिलेगी शहर की सुविधा
छपरौली (बागपत)। ग्राम प्रधान मुकुंदपुर रश्मि रानी के आवास पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूरल अर्बन विकास योजना आठ गांवों के विकास के लिए कार्य योजना पर विचार हुआ। गांव के समस्त संपर्क मार्ग व तालाब, आंगनबाड़ी, स्कूल, बैंक, बिजली, खेल का मैदान, वाई फाई, सोलर लाइट, स्ट्रीट लाइट की सुविधाओं का प्रस्ताव पास किए । लोगों ने कहा योजना का श्रेय केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह को जाता है। इन गांवों के लिए मुकुंदपुर, सिलाना, हलालपुर, शेरपुर, लुहारा, बासौली, बरवाला, चांदनहेड़ी के लिए कार्य योजना बनाई गई है। इसमें धर्मेंद्र प्रधान, अमित मलिक, ओमपाल सिंह, सतपाल सिंह, राजबीर मलिक, महिपाल सिंह, सचिव वीरेंद्र सिंह, संदीप, सुशील कुमार आदि रहे।