फुटबाल खिलाड़ियों को जापान में ट्रेनिंग देंगे हेमंत सिंह नेगी
मेरठ। युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मेरठ गंगानगर निवासी हेमंत सिंह नेगी को जापान में फुटबाल खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने के लिए नामित किया गया है। गढ़वाल सभा भवन में आयोजित मीटिंग को संबोधित करते हुए महावीर सिंह गुसाई ने कहा कि खिलाड़ियों को तरासने में नेगी का बड़ा योगदान रहा है। गढ़वाल सभाध्यक्ष विरेंद्र दत्त सोमवाल ने खुशी जाहिर की। कैप्टन वीर सिंह रावत, प्रेम सिंह नेगी, राजेंद्र नेगी, सतेंद्र मजारी, आलम पवार, उत्तम सिंह गुसाई, विजेंद्र ध्यानी ने हेमंत नेगी को बधाई दी।