सभी खंभों पर नहीं लगाई एलईडी, विरोध
फोटो
मेरठ। शहर में सभी खंभों पर एलईडी नहीं लगाई जा रही हैं। गोलाबड़ में लोगों ने इसका जमकर विरोध किया। ऊर्जा बचाने के लिए भारत सरकार ने एलईडी योजना लागू की है। जिसके तहत नगर निगम ने ईईएसएल कंपनी के साथ अनुबंध करके एर्लईडी लगवाने की शुरुआत की है। रोहटा रोड स्थित गोलाबढ़ में कंपनी के कर्मचारी केवल उन्हीं खंभों पर एलईडी लगा रहे हैं जिन खंभों से सोडियम और ट्यूब लाइटें उतारी जा रही हैं। इसको लेकर समाज सेवी भरत सिंह सैनी के नेतृत्व में लोगों ने कर्मचारियों से मांग की कि प्रत्येक खंभे पर एलईडी लगाई जाए, लेकिन कर्मचारियों ने खाली खंभों पर एलईडी लगाने से इंकार कर दिया। उधर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया का कहना है कि कंपनियों के अधिकारी व कर्मचारियों से कहा गया है कि वार्ड के प्रत्येक खंभे पर एलईडी लगाई जाए।