फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
कनेक्शन नहीं मिलने पर ऊर्जा भवन घेरा
विज्ञापन

मेरठ (ब्यूरो)। भारतीय किसान आंदोलन के अध्यक्ष कुलदीप त्यागी के नेतृत्व में बुधवार को प्रवेश विहार ओर वसुंधरा कालोनी के दर्जनों लोग ऊर्जा भवन पहुंचे। वह नारेबाजी करते हुए एमडी से मिलने के लिए अंदर घुसने लगे। लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने चैनल बंद कर दिया। इस पर सभी गेट पर धरना देकर बैठ गए। उन्होंने कनेक्शन मिलने तक धरने पर बैठे रहने का एलान कर दिया। सूचना पर अधिशासी अभियंता पवन अग्रवाल मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। कुलदीप त्यागी ने बताया कि कालोनी के कनेक्शन विहीन लोगों को कनेक्शन देने के लिए विद्युत विभाग 27300 रुपये प्रति कनेक्शन की मांग कर रहा है। जबकि कालोनी में पहले से ही बिजली गई है। इस पर पवन अग्रवाल ने सामान्य फीस के तहत ही कनेक्शन दिलाने का लिखित आश्वासन दिया। इस मौके पर शेरसिंह, विजेंद्र, मोहन, राकेश, अशोक राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें