फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमेली के पौधों से की 16.50 लाख की कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बुधवार को एक युवा किसान को पादप स्वच्छता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

किठौर निवासी असीम चौधरी नर्सरी का संचालन करते हैं। वह जैसमीन (चमेली), सजावटी व खुशबूदार पौधे कतर, दुबई, बहरीन आदि देशों को निर्यात करते हैं। असीम चौधरी ने अक्तूबर में रात की रानी, कारमोना, जैक मानसिया आदि पौधों का निर्यात विंग्स वर्ल्ड लैंडस्कैप प्राइवेट लिमिटेड किठौर के माध्यम से किया। विवि में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति डॉ. आरके मित्तल ने कहा कि हमारे किसानों को गुणवत्ता युक्त उत्पादन करना चाहिए। जिससे वे निर्यात कर सकें। इससे उनके उत्पाद की अच्छी कीमत मिलेगी और आय में वृद्धि होगी। पादप रोग विज्ञान विभाग में स्थापित पादप स्वच्छता के उत्कृष्ट केंद्र द्वारा सजावटी पौधों में कीट एवं रोग की जांच के बाद सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया जाता है। जिससे किसान और अन्य संस्थान निर्यात कर सकें। यह प्रमाण पत्र बुधवार को किठौर निवासी असीम चौधरी को विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए दिया गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में चमेली के पौधों का निर्यात कतर देश में किया गया। इससे उनको लगभग 16.50 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। कार्यक्रम के दौरान निदेशक शोध डॉ. अनिल सिरोही, डॉ. एनएस राणा, डॉ. रमेश सिंह यादव, डॉ. आरएस सेंगर, अजय मिश्रा, गौरव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें