फर्जी आयु प्रमाण पत्र देेने पर रिपोर्ट दर्ज
मोदीनगर। आदित्य बंसल हत्याकांड में फर्जी आयु प्रमाणपत्र देकर सजा से बचने के प्रयास करने वाले आरोपी गगन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। मृतक आदित्य के चाचा नेे मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र की मानवतापुरी कॉलोनी में 27 अप्रैल की रात को कुछ लोगों ने घर के सामने खेलते 11 वर्षीय आदित्य बंसल पुत्र संजीव बंसल का अपहरण कर हत्या कर दी थी। अगले दिन आदित्य का शव निवाड़ी थाना क्षेत्र के खेतों मेें मिला था। कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या के मामले में आशा, कृष्णपाल, सोहनवीर, सुधांशु, अजय उर्फ दिनेश, व आकाश को गिरफ्तार कर लिया था। इनमें एक आरोपी आकाश ने खुद को नाबालिग बताते हुए आयु का प्रमाणपत्र पेश किया था। गौरतलब के आदित्य केे परिजन शुरू से ही आकाश के नाबालिग होने को लेकर संदेह जता रहे थे। जांच में खुलासा होने पर मृतक आदित्य के चाचा मोहित बंसल ने गगन व उसके पिता राजबहादुर के खिलाफ साक्ष्य मिटाने व झूठे सुबूत पेेश करने के लिए मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी संजीव कुमार शर्मा का कहना है कि आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।
--------