दौराला। भराला गांव में मंगलवार को ब्राह्मण महासभा की बैठक हुई। जिसमें वक्ताओं ने आने वाली बॉलीवुड फिल्म आर्टिकल 15 का विरोध करने की बात कही। मुख्य अतिथि महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित शौकिंद्र भारद्वाज ने कहा कि फिल्म में ब्राह्मणों को दलित विरोधी दर्शाया गया है। कहा कि वर्तमान समय में सभी जाति संविधान में समान अधिकार रखती हैं। ब्राह्मण सबका साथ देने वाले रहे हैं। कहा कि आने वाली बॉलीवुड फिल्म आर्टिकल 15 समाज को बांटने का काम करेगी। इस फिल्म का ब्राह्मण महासभा विरोध करेगा। फिल्म 28 जून को रिलीज हो रही है। विरोध में जिलाधिकारी अनिल ढींगरा को ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में इस दौरान मांगेराम, संगीता भारद्वाज, सौराज, अर्जुन भारद्वाज, राजीव, ममता पंडित, राजकुमार, रविंद्र शर्मा व सतपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।