गुरुकुल प्रभात आश्रम में प्रवेश परीक्षा 26 से
जानीखुर्द। गुरुकुल प्रभात आश्रम टीकरी में प्रवेश के लिए परीक्षा को 26 से 30 जून तक होगी। आश्रम के कुलाधिपति श्री स्वामी विवेकानंद सरस्वती के अनुसार प्रवेश परीक्षा कक्षा छह के लिए होगी। परीक्षा लिखित और मौखिक होंगी। परीक्षार्थी की आयु दस वर्ष होनी चाहिए। परीक्षा सुबह आठ से पूर्वाह्न ग्यारह तथा अपराह्न दो से शाम पांच बजे तक होगी।