गंगनहर में डूबे युवक की तलाश जारी
सरधना। सरधना गंगनहर पुल पर दोस्तों संग नहाते समय डूबे युवक की शनिवार को तलाश की गई। पर सफलता नहीं मिल सकी ।
दौराला थाना क्षेत्र के खेड़ी टप्पा निवासी 22 वर्षीय मोहित पुत्र रामलाल दोस्त विकास व एक अन्य साथी के साथ शुक्रवार को सरधना गंगनहर पुल पर नहाने के लिये आया था। नहाते समय वह पानी के तेज बहाव में बह गया। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया। परिजनों का आरोप है कि दोस्त बिना किसी को जानकारी दिए मौके से भाग निकले और अपनी रिश्तेदारी में पहुंच गए। रात के समय मोहित के घर परिजनों को फोन से जानकारी दी। जिस पर परिजनों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। शनिवार को पुलिस ने मोहित की तलाश की। पर देर शाम तक युवक का शव नहीं मिल सका। घटना में पिता रामलाल ने तहरीर दी है। वहीं पुलिस के मुताबिक युवक की गंगनहर में तलाश की जा रही है।