सकौती में विधायक ने किया तालाब खुदाई का शुभारंभ
दौराला। सकौती गांव में तालाब की खुदाई का शनिवार को क्षेत्रीय विधायक ठाकुर संगीत सोम ने शुभारंभ किया गया। विधायक ने तालाब के चारों ओर चारदीवारी करने और पेड़ लगाने के साथ तालाब का सुधार कराने की बात कही। इसके अतिरिक्त विधायक ने सकौती में एक एंबुलेंस भी दिलाने की बात कही है। विधायक ने कहा कि इससे मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। विधायक ने कहा कि सरधना विधानसभा क्षेत्र में चारों और विकास को गति दी जा ही है। सड़क एवं खड़ंजों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब से योगी सरकार आई है। तब से विकास को गति मिली है। सपा और बसपा के समय में लूट-खसौट के अलावा कोई काम नहीं हुआ। योगी सरकार में गुंडे और बदमाशों का सफाया हुआ है। दूसरी ओर विधायक के उद्घाटन के बाद भाकियू के प्रशांत, बिल्लू, पप्पू, अमरीश राजवीर आदि ने विरोध किया कि पहले तालाब की सफाई होनी चाहिए और बाद में इसका जीर्णोद्धार किया जाए। इस दौरान आशीष जैन, सुखपाल, रविंद्र, प्रवीण, सुखपाल, मुकेश प्रधान, हेमंत, उपेंद्र, राजेश, राकेश, वरुण, अग्रवाल, संजय, इकबाल, आशु, मोनी, अभिषेक आदि मौजूद रहे।