योग शिविर का आयोजन
बिजनौर। योग दिवस पर आरजेपी इंटर कॉलेज में योग शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाई के स्वयंसेवकों ने योग में हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह ने बताया कि योग मन, मस्तिष्क को स्फूर्ति प्रदान करता है। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी बालेश कुमार, सुधांशु वत्स, विनोद यादव, मनोज यादव, भूपेंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।