पालिका टीम ने जुर्माना वसूला
सरधना। नगर में शुक्रवार को एसडीएम के आदेश पर पालिका की टीम ने पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने गंज बाजार में पांच दुकानों से पॉलीथिन जब्त की और जुर्माना वसूला। टीम अशोक स्तंभ पुलिस चौकी के निकट अनुज पुत्र मंगल की परचून की दुकान पर पहुंची तो दुकानदार ने अभद्रता कर हंगामा कर दिया। इसकी जानकारी पाकर पुलिस पहुंची और दुकानदार को जमकर हड़काया। टीम में शामिल सफाई नायक बृजपाल, अमित कुमार, पारसनाथ आदि शामिल रहे। कर्मचारी अमित कुमार ने बताया कि उसके साथ दुकानदार ने अभद्रता की है। जिसकी शिकायत एसडीएम से कर दी है। टीम ने गंज बाजार निवासी अंशुल पुत्र अनिल से पांच सौ रुपये, अनुज पुत्र केशव से एक हजार रुपये, उमेश राठी पुत्र रामगोपाल से पांच सौ रुपये, स्वाति प्रोविजनल स्टोर से पांच सौ रुपये जुर्माना किया। महेश पुत्र टेकचंद की दुकान से एक हजार रुपये की वसूली की गई।