फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान में सौ से ज्यादा वाहनों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान में सौ से ज्यादा वाहनों पर कार्रवाई
विज्ञापन

मेरठ। सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत आरटीओ प्रवर्तन दल और यातायात पुलिस की तरफ से बृहस्पतिवार को चलाए गए अभियान में सौ से ज्यादा वाहनों पर कार्रवाई की गई। एआरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार ने बताया कि गढ़ रोड व दिल्ली रोड पर चलाए गए अभियान में वाहनों के सेफ्टी डिवाइस की चेकिंग पर फोकस किया गया। इसमें हेल्मेट, सीट बेल्ट, साइड मिरर, इंडीकेटर और रिफलेक्टिव टेप, फिटनेस, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट आदि में 73 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। चार वाहनों में इंडीकेटर लाइट खराब मिली। साइड मिरर का प्रयोग नहीं करने वाले दो वाहनों पर कार्रवाई की गई। 16 वाहनों के पास वैद्य प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं मिले। इस कार्रवाई से परिवहन विभाग को तीन लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई। इसके अलावा लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार वाहन एवं मैजिक शो के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें