फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के कार्ड वितरित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान योजना के कार्ड वितरित किए
विज्ञापन

माछरा। सीएचसी माछरा पर सोमवार को प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड वितरित किये गये।
सीएचसी माछरा के सभागार में आशा एवं एएनएम आदि एकत्र हुए। सीएचसी प्रभारी डॉ. आलोक नायक ने आयुष्मान जन आरोग्य योजना कार्ड देते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्ड वितरण करने में भाजपा माछरा मंडल महामंत्री दीपक काजला, भाजपा माछरा मंडल उपाध्यक्ष अमित कंसल, भाजपा किठौर विधानसभा क्षेत्र संयोजक राजेश्वर छतरी आदि ने विनेश कुमार, आशेराम, प्रमोद, ओमप्रकाश आदि को वितरित किए गए। इस दौरान दीपक काजला भटीपुरा तथा अमित कंसल हसनपुर कलां ने कहा कि गोल्डन कार्ड के बदले यदि कोई रुपये मांगता है तो उसकी शिकायत की जाए। बताया कि योजना का लाभ बिल्कुल फ्री है। 2021 तक प्रत्येक लाभार्थी के कार्ड बनेंगे फिलहाल जो कार्ड बने हैं वे 2011 की जनगणना के आधार पर बने हैं। केन्द्र सरकार धर्म एवं जाति से ऊपर उठकर प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए नारे सबका साथ सबका विकास पर कार्य कर रही है। इस दौरान डॉ. आलोक नायक, गौरव शर्मा, ब्रिजेश शर्मा, अशोक कुमार, खेम सिंह, पवन कुमार, रामेश्वर शर्मा, डॉ. नरेन्द्र सिंह आदि के साथ आशा एवं एएनएम उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें