पांच घंटे विद्युत आपूर्ति ठप, लोग परेशान
सरधना। सरधना नगर में शनिवार को भीषण गर्मी में दोपहर के समय पांच घंटे विद्युत आपूर्ति ठप पड़ने से लोग परेशान हो उठे। लोगों ने बिजलीघर में फोन कर कटौती के बारे में जानकारी ली। मढ़ियाई बिजलीघर पर मशीनों में काम होने के कारण मोदीपुरम स्थित बिजलीघर से सप्लाई बंद की गई। जिसमें दोपहर साढ़े ग्यारह बजे से शाम साढ़े चार बजे तक आपूर्ति पूरी तरह से बंद रही। इस दौरान लोग गर्मी में बेहाल हो गए। आपूर्ति शुरू हुई तो लोगों ने राहत भरी सांस ली। एसडीओ कुमार अनिकेत ने बताया कि मढ़ियाई बिजलीघर पर काम होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रही शाम को सुचारु कर दिया गया।