16 लाख 90 हजार में छोड़ा गया बूढ़ा बाबा मेले का टेंडर, गड़बड़ी का आरोप
सरधना। मेला बूढ़ा बाबा के लिये शनिवार को पालिका में टेंडर खोलकर खोले गए। इस दौरान एसडीएम अमित कुुमार भारतीय, कार्यकारी ईओ, चेयरपर्सन शबीला अंसारी मौजूद रही। पिछले वर्ष रामलीला ग्राउंड व झूले का ठेका दस लाख रुपये में छोड़ा गया था, जोकि इस बार 16 लाख 90 हजार रुपये में छोड़ा गया। इसी तरह अन्य ठेके भी पिछले वर्ष से अधिक रेट में छोडे़ गए। सूरजपाल इलेक्ट्रिक कंपनी के संचालक सूरजपाल ने बूढ़ा बाबा मेले के लिये छोडे़ गए टेंडर में धांधली का आरोप लगाया। सूरजपाल ने एसडीएम अमित कुमार से इस संबंध में शिकायत की है। उसने बताया कि उसे बिजली का ठेका चाहिए था, जिसमें उसने 18800 रुपये प्रति दिन के हिसाब से लिखा था, लेकिन यह धरनाशि टेंडर में दो जगह लिख दी गई, जिसमें उसे टेंडर खोले जाने के दौरान दो जगह जोड़ा गया। जिससे टेंडर को 36 हजार रुपये से अधिक का मान लिया गया। जबकि टेंडर 18800 रुपये का था। अब यह टेंडर 28 हजार रुपये का छोड़ा गया हैं। इस संबध में एसडीएम अमित कुमार भारतीय से बात की तो उन्होंने आरोप को निराधार बताया।