एक दर्जन क्षेत्रों में सात घंटे गुल रहेगी बिजली
मेरठ। एबीसी केबल कार्य के चलते मंगलवार को एक दर्जन क्षेत्रों में सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अधीक्षण अभियंता शहर संजीव राणा ने बताया कि गोल्डन ईदगाह, शाहजहां कालोनी, नूरनगर, टीपीनगर में आंबेडकर चौक, जागृति विहार में सेक्टर 7 पीएनबी, बी ब्लाक एमएलपी, गंगा सागर में मंदिर वाला पार्क, घोपला में वाटर टैंक और सार्वजनिक शौचालय के सामने लाइन पर कार्य होगा। इसके लिए सुबह 8 बजे से शाम 3 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा।