फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू और चिलचिलाती धूप में कई घंटे सरधना पुल पर जाम में फंसे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
लू और चिलचिलाती धूप में कई घंटे सरधना पुल पर जामे में फंसे लोग
विज्ञापन

सरधना। गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर भारी वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। जिस कारण मार्ग सोमवार को भीषण जाम लगा। पुलिस प्रशासन के द्वारा हाल ही में सरधना, सलावा, भोला झाल पर हाइटगेज लगवाए थे, ताकि भारी वाहनों से मुक्ति मिले। पर एक सप्ता के अंदर ही सभी हाइट गेज भारी वाहनों द्वारा तोड़ दिए गए। जिसके चलते भारी वाहन बेरोक टोक दौड़ रहें है। गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर सलावा, नानू , सरधना पुल पर लगाया गया हाइटगेज भारी वाहनों के द्वारा तोड़ दिए गए।। जिसके बाद मार्ग पर फिर से भारी वाहन दौड़ रहे हैं। हाल ही में नानू गंगनहर पुल पर यातायात पुलिस की व्यवस्था भी की गई है। लेकिन उसके बावजूद भी जाम की समस्या से निजात नहीं मिल रही है। सोमवार को नानू व सरधना गंगनहर पुल पर भीषण जाम लगा। कई घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। भीषण गर्मी और लू ने जाम में फंसे यात्रियों का हाल बेहाल कर दिया। इस दौरान लोगों को पानी मिलने में भी समस्या हुई। लोगों ने खुद ही पुलिस के साथ मिलकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें