एचआरए निर्भरता प्रमाण पत्र दिलाने को ज्ञापन सौंपा
मुरादनगर। आयुध निर्माणी फैक्ट्री कर्मचारियों ने रविवार को एचआरए निर्भरता प्रमाण पत्र दिलाने के लिए सांसद को ज्ञापन सौंपा। भारतीय मजदूर संघ, भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ से संबद्ध यूनियन ए आयुध निर्माणी कामगार संघ ने रविवार को सांसद व सड़क परिवहन राज्यमंत्री पूर्व जनरल वीके सिंह को ज्ञापन सौंपने की मांग की है कि आयुध निर्माणी मुरादनगर को डीएम से निर्भरता प्रमाण पत्र दिलवाया जाये। सांसद ने निर्माणी कर्मचारियों को मामला जल्द हल करवाने का आश्वासन दिया है। कामगार संघ के महासचिव अनिल कौशिक, जेसीएम सदस्य कुलदीप शर्मा, संयुक्त सचिव शिवनाथ यादव ने बताया कि निर्भरता प्रमाण पत्र पूरी तरह नियम संगत हैं, कुछ लोगों ने निजी स्वार्थ के लिए भाजपा व कामगार संघ की छवि खराब करने के लिए प्रमाण पत्र में बांधा पहुंचाई है। महामंत्री अरुण त्यागी, जेसीएम लीडर विनोद त्यागी, निरंकार त्यागी, संजीव मेहता, नितिन सहारण, धीरज कौशिक, सचिन कुमार, नीरज कुमार, विनोद कुमार, नीरज कुमार, मनोज कुमार, संजय कुमार, टी अनिल, आदित्य त्यागी रजनीश त्यागी मुनिराज त्यागी आदि मौजूद रहे।