फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन को प्रताड़ित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहन को प्रताड़ित करने का आरोप
विज्ञापन

मवाना। गांव करीमपुर जनपद हापुड़ निवासी वीर सिंह ने बहनोई पर बहन को प्रताड़ित कर घायल करने का आरोप लगाया है।
वीर सिंह पुत्र खजान सिंह ने थाने में दी तहरीर में कहा कि उसके पिता ने उसकी बहन की शादी गांव मटौरा में हुई थी। जिसमें हैसियत के अनुसार खर्च किया था। शादी के बाद पता चला कि उसके बहनोई की पहले भी शादी हो चुकी है। जिसको परेशान कर घर से निकाल दिया था। उसकी बहन को बहन का पति, देवरानी परेशान करते हैं तथा मारपीट करते हैं। उसका बहनोई अवैध शराब का धंधा भी करता है। पांच जून को उसकी बहन ने बताया कि दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की तथा उसका सिर फोड़कर घायल कर दिया है। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, थाना प्रभारी विनय आजाद ने इस मामले में कोर्ट में विचाराधीन होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें