किठौर। शाहजहांपुर में बुधवार को एक दिवसीय कंठी माता मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना तथा प्रसाद चढ़ाकर अपने परिवार के लिए खुशहाली की मन्नतें मांगी। मंदिर परिसर में हुए जागरण में कमेटी के पदाधिकारियों ने ज्योति प्रचंड की। शाम तक प्रसाद चढ़ाने का सिलसिला जारी रहा। मेले के चलते मेरठ मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही।