25 हजार का इनामी पकड़ा
मुंडाली। मुंडाली थाना पुलिस ने एक 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को तमंचा व कारतूसों सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मुंडाली एसओ आशुतोष कुमार ने बताया कि अभियान के अंतर्गत 25 हजार के इनामी बदमाश इसराफिल उर्फ पिंटू पुत्र इस्लाम निवासी जिसोरा, मुंडाली को तमंचा व दो कारतूस के साथ एक सरकारी ट्यूबवेल पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि आरोपी पर मुंडाली, किठौर, बाबूगढ़, हापुड़, सिंभावली आदि थानों में मुकदमें दर्ज हैं और जेल भी जा चुका है। पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसओ आशुतोष कुमार, दरोगा एसआई प्रमोद कुमार, जितेन्द्र कुमार, हैड कांस्टेबल हरीओम, सिपाही शहजाद हैं।