फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी पर खेड़ा गांव में संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली कहासुनी पर खेड़ा गांव में संघर्ष
विज्ञापन

सरधना। खेड़ा गांव में शनिवार की रात मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस मामले में दोनों पक्षों में लाठी डंडों के साथ धारदार हथियार चले और फायरिंग भी हुई। संघर्ष में खेड़ा निवासी रणवीर पुत्र बिजे सिंह का भतीजा विशाल व भांजा मोंटी पुत्र अमरीश निवासी चरथावल घायल हो गए। पुलिस ने रात में घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। मोंटी की हालत गंभीर होने पर उसे कंकरखेड़ा के कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने रणवीर के द्वारा रविवार को दी गई तहरीर पर खेड़ा निवासी ऋषि के खिलाफ हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। उधर दूसरे पक्ष से भी रणवीर पक्ष पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी, जिस पर समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें