फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित सांसद का अभिनंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
नवनिर्वाचित सांसद का अभिनंदन
विज्ञापन

जानीखुर्द। बागपत लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद डा. सत्यपाल सिंह का शनिवार को सतवई गांव स्थित चौ. इलम सिंह इंटर कॉलेज में अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। लोगों के संबोधन में सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि उनकी जीत क्षेत्र के हर व्यक्ति की जीत है। वह बगैर किसी भेदभाव के क्षेत्र के विकास के लिये काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पहले सांसद कार्यकाल में भी प्रयास से कई बड़ी योजनाओं को शुरू करवाया है। क्षेत्रवासियों की हर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। विधायक जितेंद्र सतवई ने भी लोकसभा चुनाव में मतदाताओें का समर्थन करने पर आभार प्रकट किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना, डायरेक्टर जिला सहकारी बैंक अंकुर कलंजरी, विनोद प्रधान, बिल्लू प्रधान, कुंवरपाल राणा, करुणा चौधरी, विनोद गुप्ता, सोनू पूनिया, अभिमन्यु सांगवान, कपिल शर्मा, संचित गुप्ता, पंकज पूठ, श्रवण कुमार, सोनू शर्मा, नीरज नेक, अमित चौहान, ब्रह्मप्रकाश, राकेश कश्यप, शर्माजीत व हरीश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें