रेलवे कार्यालय पर किसानों ने किया धरना शुरू
दौराला। रेलवे के क्षेत्रीय कार्यालय पर आधा दर्जन गांवों के किसानों ने एकत्रित होकर शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि अधिकारी अपने वादों से मुकर गए हैं। जिसके चलते यह धरना शुरू किया गया है। धरनास्थल पर अधिकारी पहुंचे, लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। जिसके चलते किसान धरने पर बैठे रहे। भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत ने बताया कि धरनास्थल पर मछरी, बफावत, सुरानी, दौराला के किसान बैठे हैं। अधिकारियों ने किसानों की विभिन्न मांगों पर विमर्श करने के बाद समाधान का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी अधिकारी आश्वासन से मुकर रहे हैं। इसके विरोध में किसानों ने धरना शुरू किया है। जब तक किसानों की मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक धरना जारी रहेगा। धरनास्थल पर ओमपाल, राकेश, संदीप, मिंटू, कर्मवीर, अक्षय चौधरी, नितिन आदि मौजूद रहे।