रुहासा से गोवंश कटान के तीन आरोपी गिरफ्तार
दौराला। पुलिस ने बुधवार देर रात रुहासा गांव से तीन लोगों को गोवंश कटान के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
बताते चलें कि रुहासा गांव में गोवंश का कटान जारी है। बुधवार रात मुखबिर की सूचना पाकर दौराला पुलिस ने रुहासा गांव में छापामारी कर गोवंश कटान के तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की खुलासे की तैयारी में है। सूूत्रों की माने तो देर रात रुहासा गांव से गोमांस बोलरो एवं महेंद्रा पिकअप में लोड किया जाता है। इसे रुहासा, कनौड़ा, चिरौड़ी व मटौर के जंगल से होता हुआ खिर्वा एवं सरधना में सप्लाई किया जाता है। पुलिस आरोपियों की अभी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है।