दाखिले को दूसरे दिन हुए 5811 रजिस्ट्रेशन
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्घ कॉलेजों में दूसरे दिन रात दस बजे तक 5811 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किए हैं। सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन बीए में हुए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर बीकॉम और तीसरे नंबर पर बीएससी है। प्रोफेशनल कोर्सों में भी दाखिले को खूब रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। बीए-एलएलबी आदि प्रोफेशनल विषयों को छात्र-छात्राएं पसंद कर रहे हैं।